मनोज कुमार राम - सिवान जिले में आयोजित हुई भाजपा युवा मोर्चा की बैठक

बिहार में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सिवान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह और जिलाध्ययक्ष चंद्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव ने शिरकत की। इस दौरान भाजपा जिला संयोजक सह दरौली विधानसभा से भावी प्रत्याशी मनोज कुमार राम ने दोनों मुख्य अतिथियों को माल पहनाकर सम्मानित किया।

बैठक में दरौली सीट पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई और चुनावी रणनीति पर विचार मंथन हुआ। बैठक में युवाओं की पार्टी के भागीदारी बढ़ाने, संगठन को विस्तृत और सशक्त करने तथा आगामी चुनावों में बेहतर जनसंपर्क करने जैसे विभिन्न मुद्दों पर मंत्रणा हुई। बैठक में बहुत से कार्यकर्ताओं ने अपने अहम विचार साझा किए।

https://manojram.com/album/Election-strategy-made-in-Bharatiya-Janata-Party-Yuva-Morcha-meeting/2191/

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.