मनोज राम- दरौली बाजार के खादी भंडार के प्रांगण में "भाजपा सदस्यता अभियान" कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिवान जिले में सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में विगत दिवस मंगलवार को दरौली बाजार के खादी भंडार के प्रांगण में संगठन जिला सिवान की तरफ से "भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान" हेतु "कार्यशाला समिति की महत्वपूर्ण बैठक" का प्रायोजन किया गया। जहां इस दौरान, कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि एवं मुख्य कार्यकर्त्ता के रूप 107 दरौली विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार राम सम्मिलित हुए।


संबंधित जानकारी के मुताबिक, इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम बैठक में आये वरिष्ठ नेतानगण अतिथियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित करते हुए, अभिनंदन स्वरुप उनका स्वागत किया। इसके उपरान्त उन्होंने इस महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित करते हुए, कहा कि हमारा भाजपा संघ मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला एकमात्र दल है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश प्रथम है। इस दौरान, उन्होंने नगरवासियों को बताया कि दरौली में भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू हो रहा है। जिसका सदस्य बनने के लिए सभी को 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना होगा।


बताते चले कि इस दौरान, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की वजह से लोगों का झुकाव पार्टी के प्रति दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। जिसके लिए हमारा भाजपा दल मिलकर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर सभी वर्गो को पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है। वहीं आयोजित कार्यक्रम में इस विशेष मौके पर भाजपा नेता मनोज राम के साथ जिला मंत्री कुंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, जाया पासवान, मनोज वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश मल्ल, चंद्र शेखर राम, आदित्य सिंह मीना देवी सहित पार्टी के तमाम सहयोगी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति निष्ठापूर्ण रही।



-सिवान जिले में सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में विगत दिवस मंगलवार
-सिवान जिले में सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में विगत दिवस मंगलवार
-सिवान जिले में सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में विगत दिवस मंगलवार

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.