मनोज राम - बिहार में वृहद स्तर पर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान , जनता तक पहुंचाई जाएंगी बिहार सरकार की नाकामियाँ

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रदर्शनी कैम्प सह हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया जा रहा है, जिसके तहत बिहार की सरकार को यह सूचना दी जाएगी की बिहार की संपूर्ण जनता अब बिहार सरकार को बाहर करने का मन बना चुकी है। इसी अभियान को लेकर आज दरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युमो सिवान के तत्वावधान में दरौली बाजार में जेटा वर्मा जी के नेतृत्व में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मनोज राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागणों की उपस्थिति रही।

बैठक में कार्यक्रम को जन जन के बीच सुचारु रूप से संचालित किए जाने को लेकर रूपरेखा बनाई गई। इस मौके पर मनोज राम ने इस हस्ताक्षर कार्यक्रम के विषय में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री भूल चुके हैं कि देश में तानाशाही नहीं लोकतंत्र का शासन है, अब बिहार सरकार के गिनती के दिन शेष बचे हैं। भाजपा युमो हस्ताक्षर अभियान के जरिए तमाम जिलों में, सभी प्रखंडों, सभी ग्रामों में पहुंचकर 9 अगस्त तक हस्ताक्षर कार्यक्रम को चलाएगी। इस दौरान कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर सरकार की तमाम कुनीतियों से समाज के हर वर्ग को रूबरू कराएंगे।


-भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रदर्शनी कैम्प सह हस्
-भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रदर्शनी कैम्प सह हस्
-भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रदर्शनी कैम्प सह हस्

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.