मनोज राम - बिहार विधानसभा घेराव के दौरान सिवान के दलित नेता मनोज कुमार राम पर खूब बरसी लाठियां

पटना में गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं पर जिस तरह पुलिस ने बर्बरता दिखाते हुए लाठीचार्ज किया, उससे देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बिहार के सिवान जिले से दलित भाजपा नेता मनोज राम पर भी बिहार पुलिस से अत्याचार करते हुए लाठियाँ बरसाई, जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं और हालत खराब है।

मनोज राम जी ने कहा कि प्रदर्शन करने के अधिकार को लाठी के बाल पर रौंद देने वाली सरकार अब किस मुंह से लोकतंत्र को बचाने की बात कर रही है। हम भाजपा के कार्यकर्ता फौलादी सीने वाले हैं और जो अत्याचार हमारे साथ किया गया है, उसका हिसाब बिहार की जनता लेगी। बिहार की जनता इस महागठबंधन की और दिखावे की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। हम लोग इस दमनकारी सरकार से डरने वाले नहीं है बल्कि अब तो हम सभी और प्रभावशाली ढंग से अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.