मनोज राम- दरौली विधानसभा के रामजानकी मंदिर में हुई कार्यसमिति की बैठक

बीते दिवस भाजपा दरौली विधानसभा के अन्तर्गत मंगलवार को आंदर सिवान प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर परिसर के प्रांगण में भाजपा मंडल की "विस्तृत कार्यसमिति की बैठक" का आयोजन किया गया। जहां इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि के रूप में, सिवान जिला के भावी विधायक प्रत्याशी भाजपा नेता मनोज कुमार राम सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने बैठक में भाजपा सरकार के विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की।


मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने मंच पर पंडित दीनदयाल एवं श्यामा मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया। इसके उपरान्त उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी पार्टी के कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए, कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाएं हर गरीब, किसान एवं नौजवानो को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने गरीबो को मुफ्त अनाज योजना, किसानो को किसान सम्मान निधि योजना, पिछड़े समाज को विश्वकर्मा योजना से जोड़ने का कार्य किया है।


बताते चले कि इस दौरान, उन्होंने यह बताया कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी की समर्थित सरकार ने 15 वर्षो से लगातार बिहार की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारा भाजपा सिवान जनसंघ के काल से ही काफी मज़बूत है। जिसका श्रेय यह के देवतुल्य कार्यकर्ताओ की बदौलत ही है। वहीं आयोजित कार्यसमिति की बैठक के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से, मनोज कुमार राम के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता शम्भू प्रसाद, बृजेश्वर नारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, समीर सिंह मुखिया देवेंद्र सिंह, सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रमुख सेवं काफी संख्या में तमाम कार्यकर्ताओ की उपस्थिति विद्यमान रही।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.