मनोज राम- सिवान जिला कार्यालय पर भाजपा "राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024" की आयोजित बैठक में हुए शामिल

सिवान जिला के 107 दरौली विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्य कार्यकर्त्ता मनोज कुमार राम जीने बताया कि  बीते दिवस सिवान जिले में भाजपा संघ को मज़बूत बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर "राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 की आयोजित बैठक में  सम्मिलित हुए।


बताते चले कि कार्यक्रम में बताया गया कि यह सदस्यता अभियान हमारी पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है हम सभी को मिलकर नए सदस्य बनाने हेतु बूथ स्तर पर जाकर नए सदस्य बनाने है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 3 चरणों में पूर्ण होगा। जिसमें अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर, दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर व तीसरा 16 से 31 अक्तूबर तक रहेगा।

"राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 की बैठक" में यह भी कहा कि हम सभी पार्टी के लिए संगठन चुनाव नहीं है, बल्कि यह एक पर्व है। हमारे लिए यह विचारधारा की एक प्रक्रिया है इसलिए अपनी सदस्यता को इस बार भी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी  बनाना है। जिसके लिए हमे समाज के प्रत्येक घर-घर  जाकर जनसम्पर्क करते हुए, सभी को भाजपा का सदस्य बनाना होगा। 

 इस अभियान के विषय में यह बताया कि यह डिजिटल सदस्यता अभियान 2014 में आरम्भ किया गया था। जिसे 2017, 2019 एवं 2022 में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। अब इस बार पुनः 2024 में इसकी सदस्यता का विस्तार करने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस विशेष मौके पर मनोज कुमार राम के साथ उनकी पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण एवं तमाम समाज के नागरिको की उपस्थिति वंदनीय रही।



-सिवान जिला के 107 दरौली विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्य कार्यकर्त्ता मनोज
-सिवान जिला के 107 दरौली विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्य कार्यकर्त्ता मनोज
-सिवान जिला के 107 दरौली विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्य कार्यकर्त्ता मनोज

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.