मनोज राम- दरौली गुठनी स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी के आवास पर "महत्वपूर्ण बैठक" का किया प्रायोजन

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान-2024 में तेज़ी लाने एवं लक्ष्य को हासिल करने के लिए बिहार के दरौली स्थित गुठनी दक्षिणी मंडल से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी के आवास पर मंडल सदस्यता प्रभारीयो के मध्य "महत्वपूर्ण बैठक" का प्रायोजन किया गया। जहां इस दौरान कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि एवं मुख्य सामाजिक कार्यकर्त्ता संयोजक के रूप में, सिवान107 दरौली, विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक भाजपा प्रत्याशी नेता मनोज कुमार राम शामिल हुए।

संदर्भित जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने उन्हें फ़ूल एवं माला पहनाकर अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इसके उपरान्त उन्होंने मंडल प्रभारियों के मध्य सदस्यता कैसे अधिक-से-अधिक हो इस पर विस्तार से चर्चा किया और कार्य योजना विस्तार की रणनीति पर चर्चा किया। इसके पश्चात उन्होंने भाजपा पार्टी में नए सदस्य बनाने को लेकर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ को अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी दिलाया। जहां इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से कहा कि अपने लक्ष्य को संकल्पित भाव से पूर्ण करें एवं इस जनहित कार्य में अपना योगदान दे।

आपको बताते चले कि इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को जनसंपर्क के माध्यम से दरौली गुठनी के हर एक घर-घर में जाकर हर बूथ पर सभी पंचायत में टोली बनाकर चलाया। जहां इस दौरान उन्होंने संगठन पर्व को मनाते हुए, प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनके आवास पर जाकर वार्तालाप किया और कार्यक्रम का सदस्य भी बनाया। वही इस विशेष मौके पर, भाजपा नेता मनोज कुमार राम के साथ मुख्य रूप से उनकी पार्टी के कई सम्मानित नेता एवं अन्य सहायक कार्यकर्ताओ सहित तमाम जनप्रतिनिधित्वो की उपस्थिति अखंडशील रही।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.