मनोज राम- सिवान भाजपा के ज़िला अध्यक्ष संजय पांडेय जी के नेत्र ऑपरेशन के बाद उनके आवास स्थान पर पहुंचकर जाना कुशल क्षेम

बीते दिवस 107 दरौली विधानसभा सिवान जिला क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार राम ने सिवान के भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय के नेत्र ऑपरेशन के पश्चात उनके शिवाजी नगर स्थित निजी आवास स्थान पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। जहां इस दौरान, उन्होंने वहां पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उनके कुशल स्वास्थ्य  के लिए ईश्वर से मंगलकामनाएं करते हुए उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए भगवान्  से प्रार्थना की  एवं  शिष्टाचार भेंटवार्ता के इस मौके पर मनोज कुमार राम के साथ भाजपा पार्टी के अन्य समाज सेवी कार्यकर्ताओं सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


बताते चलें कि संजय पांडेय एक कुशल भारतीय राजनीतिज्ञ है। जिन्होंने अपना प्रारंभिक जीवन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर की। इसके उपरांत उन्होंने 1987 से लेकर 1992 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में काम किया। इसके बाद 1992 से वें भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे। जिसके बाद उन्होंने 1994 से 1996 तक भाजपा नगर के महामंत्री एवं 1996 से 1998 तक भाजपा नगर के महामंत्री का दायित्व निभाया। वहीं इसके बाद 2002 से 2004 तक वे जिला कार्य समिति के सदस्य, और 2004 से 2012 तक जिला मंत्री भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता भाजपा के दायित्व का निर्वाह किया। जो वर्तमान समय में सिवान भाजपा के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत है। 


-बीते दिवस 107 दरौली विधानसभा सिवान जिला क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार राम ने सिवान के
-बीते दिवस 107 दरौली विधानसभा सिवान जिला क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार राम ने सिवान के

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.