मनोज राम- सिवान जिले की सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा जी का दरौली आगमन पर किया भव्य स्वागत

107 दरौली विधानसभा क्षेत्र, सिवान जिला के भावी विधायक प्रत्याशी व कार्यकर्ता संयोजक मनोज कुमार राम जी ने बताया कि बीते दिवस बिहार राज्य के सिवान जिले की सांसद विजयलक्ष्मी जी के दरौली आगमन के शुभ अवसर पर फ़ूल माला पहनाकर  एवं राधा कृष्ण का चित्र उपहार में देकर सम्मानित कर  उनका भव्य स्वागत किया गया। 

बताते चलें कि विजयलक्ष्मी देवी जिन्हें विजय लक्ष्मी कुशवाहा के नाम से भी जाना जाता है वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और सीवान लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय सांसद, लोकसभा की सदस्य हैं। वह 2024 के भारतीय आम चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रतीक पर लोकसभा के लिए चुनी गईं। वहीं इस सम्मानित कार्यक्रम के मौके पर, मनोज कुमार राम के साथ भाजपा पार्टी के अन्य सदस्य एवं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.