मनोज राम- हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिवान स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा देश भर में हर घर तिरंगा यात्रा (9 अगस्त से 15 अगस्त) के अभियान चलाए जा रहें हैं। इसी क्रम में बीते दिवस सोमवार को भाजपा पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अति पिछड़ा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान द्वारा सिवान प्रखंड के गोपालगंज मोड़ पर "महापुरुषों की पुष्पांजलि जनसभा" का प्रायोजन किया गया। जहां इस दौरान कार्यक्रम में बतौर प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में, सिवान107 दरौली, विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार राम सम्मिलित हुए।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस अवसर पर उन्होंने आयोजक स्थल पर पहुंचकर गोपालगंज मोड़ पर स्थापित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एवं भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की  प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए, माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने महापुरुषों द्वारा समाज के प्रति किए गए अमूल्य योगदानों को याद करते हुए, उनकी प्रतिमा के समक्ष नमन किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता दल की ओर से किया गया है। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को सामाजिक नवजागरण का अग्रदूत बताया एवं एक ओर उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला, जहां उन्होंने कहा कि उनका जीवन सदियों से शोषितों-दलितों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। वे समाज में व्याप्त रूढ़िवादी एवं विषमता को समाप्त करने के लिए जीवन-पर्यंत संघर्ष करते रहे। इसके साथ ही बाबा साहब एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन में समाज के लिए संघर्ष किया एवं पिछड़े वर्गों देश के नागरिकों के पीछे संविधान के रूप में एक अमूल्य विरासत छोड़ गए।


बता दें कि वहीं दूसरी ओर उन्होंने भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद करते हुए, संदेश दिया कि आज हमने स्वतंत्रता दिवस के बलिदानों को याद कर राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। “हमारे इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद का गहरा ज्ञान और दृढ़ नेतृत्व बेहद गर्व का स्रोत है। लोकतंत्र और एकता के समर्थक के रूप में उनके प्रयास हमारी पीढ़ियों तक सदैव गूंजते रहेंगे। वहीं आयोजित पुष्पांजलि जनसभा कार्यक्रम के इस विशेष मौके पर, मनोज कुमार राम के साथ उनकी पार्टी के कई दिग्गज नेता एवं अन्य अधिकारियों सहित तमाम नगरवासियों ग्रामवासियों की उपस्थिति विद्यमान रही।



-स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा देश भर में हर घर तिरंगा या
-स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा देश भर में हर घर तिरंगा या
-स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा देश भर में हर घर तिरंगा या

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.