मनोज राम- दरौली विधानसभा क्षेत्र के रामपुर उधों में शोक कार्यक्रम में सहभागिता, दिवंगत आत्मा को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

आज 107 दरौली विधानसभा क्षेत्र के दरौली प्रखंड अंतर्गत ग्राम रामपुर उधों निवासी श्री अमित दूबे जी के पूज्य दादाजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस शोक कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर श्री मनोज राम जी ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि परिवार के बुज़ुर्गों का जाना अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

विनम्र श्रद्धांजलि।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.