मनोज राम- टाली गाँव में शोक कार्यक्रम में की सहभागिता, दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि

आज 107 दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम टाली निवासी श्री पंकज गिरी जी के पूज्य बड़े बाबू जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

शोक कार्यक्रम के दौरान श्री मनोज राम जी ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


-आज 107 दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम टाली निवासी श्री पंकज गिरी ज

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.