मनोज राम- दरौली विधानसभा के नगर पंचायत गोपालपुर में बिहार की पूर्व उप मुख्यमंत्री रेनू देवी का सम्मानपूर्वक किया भव्य स्वागत

बीते दिवस बिहार राज्य दरौली विधानसभा के नगर पंचायत गोपालपुर में वहां की पूर्व उप मुख्यमंत्री रेनू देवी का पदार्पण हुआ। जहां इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर बतौर प्रमुख अतिथि एवं कार्यकर्ता संयोजक के रूप में, 107 दरौली विधानसभा क्षेत्र, सिवान जिला के भावी विधायक प्रत्याशी मनोज राम पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान उन्होंने कार्यालय में जाकर रेनू देवी से भेंट कर फ़ूल माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित करते हुए, उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने भविष्य में अपनी राजनैतिक सफलताओं के लिए चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

बताते चलें कि रेनू देवी एक भारतीय राजनीतिज्ञ होने के साथ ही "देवी मां संघ" और "महिला शाखा दुर्गा वाहिनी" नामक संस्थानों से जुड़ी हुई है। उन्होंने 1981 में सामाजिक सक्रियता के माध्यम से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। जिसके बाद वें 1988 में भाजपा महिला मोर्चा या भाजपा महिला विंग में शामिल हो गईं। इसके उपरांत उसके अगले साल, उन्हें चंपारण क्षेत्र में विंग का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई। जहां उन्हें 1993 और 1996 में दो कार्यकालों के लिए विंग के राज्य प्रमुख के रूप में चुना गया। तत्पश्चात उन्होंने 2005 से 2009 के बीच बिहार राज्य सरकार में खेल, कला और संस्कृति मंत्री के रूप में कार्य किया। वहीं वह 2014 से 2020 के बीच भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहीं और उन्हें अमित शाह द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य भी नामित किया गया । जिसके बाद उन्होंने 16 नवंबर 2020 से लेकर 9 अगस्त 2022 तक बिहार की 7वीं उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वहीं इस सम्मानित कार्यक्रम के मौके पर मनोज राम के साथ भाजपा पार्टी के अन्य सदस्य एवं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.